Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मजदूरों ने श्रम विभाग अधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

  • श्रम मंत्री के नाम सौंपा खाद्य सुरक्षा से जोड़ने व पेंशन शुरू करने सहित 14 सूत्री मांगों का ज्ञापन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    खाद्य सुरक्षा से जोड़ने व पेंशन शुरू करने सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर भवन निर्माण व मनरेगा से जुड़े श्रमिकों ने गुरुवार को भवन निर्माण मिस्त्री मजदूर यूनियन (सीटू) के बैनर तले श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद श्रम मंत्री के नाम श्रम कल्याण विभाग एवं समझौता अधिकारी को मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा।