बीकानेर
कोरोना की तीसरी लहर में बीकानेर शहर के साथ अब आसपास के कस्बे और गांव तक चपेट में आने शुरू हो गए हैं। शनिवार सुबह की रिपोर्ट में बीकानेर आईजी प्रफुल कुमार सहित 67 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें बीकानेर शहर के अलावा नोखा, देशनोक, नापासर, श्रीडूंगरगढ़, छत्तरगढ़ सहित कई गांवों में भी पॉजिटिव है। अभी शाम की रिपोर्ट आनी शेष है, ऐसे में लगातार कोरोना रोगियों की संख्या प्रतिदिन सौ के पार पहुंच सकती है।