दुबई
पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने एशिया कप 2022 में अब से कुछ देर में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले भारत के मुकाबले को लेकर अपनी प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। रिकॉर्ड सात बार की चैंपियन भारतीय टीम इस मुकाबले से टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। भारत की नजरें पिछले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मिली हार का बदला चुकता करने पर लगी हुई है। इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले आकाश चोपड़ा ने भारत की जिस प्लेइंग XI का चयन किया है, उसमें उन्होंने ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से किसी एक विकेटकीपर बल्लेबाज को अपनी टीम में रखा है।