Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में निकाली पदयात्रा

  • जिला कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित राष्टÑपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर किया माल्यार्पण
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शनिवार को विश्व शांति की ओर बढ़ते कदम के अंतर्गत जिला मुख्यालय पर पदयात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पदयात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों की अगुवाई में राजस्थान राज्य भारत स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। पदयात्रा से पहले नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, जिला अहिंसा प्रकोष्ठ के सह संयोजक तरुण विजय, जिला परिषद सीईओ अशोक असीजा, समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक विक्रमसिंह शेखावत, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हंसराज जाजेवाल, सूचना एवंं जनसम्पर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई, सीओ स्काउट भारतभूषण, जिला कलक्ट्रेट के कार्यालय अधीक्षक बृजमोहन सोखल सहित अन्य अधिकारियों ने जिला कलक्ट्रेट परिसर स्थित पार्क में स्थापित राष्टÑपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद अतिथियों की ओर से जिला कलक्ट्रेट से पदयात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पदयात्रा में शामिल स्काउट-गाइड के बच्चों ने हाथों में विभिन्न सन्देश देती तख्तियां उठा रखी थीं। पदयात्रा अलग-अलग चौक-चौराहों से होते हुए स्काउट-गाइड कार्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुई। जिला अहिंसा प्रकोष्ठ के सह संयोजक तरुण विजय ने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 23 मार्च को शहीद दिवस पर स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगतसिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की पुण्यतिथि पर जिला एवं उपखण्ड स्तरीय सेमीनार का आयोजन किया जाएगा। 31 मार्च से 6 अप्रैल तक बीकानेर संभाग का गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर प्रदेश मुख्यालय जयपुर में होगा। 8 अप्रैल से 14 अप्रैल तक भरतपुर संभाग का गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर प्रदेश मुख्यालय जयपुर में होगा। 11 अप्रैल को स्वतंत्रता सेनानी कस्तूरबा गांधी की जयंती पर वर्चुअली प्रदेश स्तरीय महिला शक्ति सम्मेलन होगा। इसके बाद 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर वर्चुवली प्रदेश स्तरीय समरसता सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें सभी वर्गांे को शामिल किया जाएगा।