Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गोशाला में खेली फूलों की होली

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। श्रीराम प्रभात फेरी मंडल की ओर से ग्राम पंचायत दो केएनजे स्थित गोशाला में शनिवार को फूलों की होली खेली गई। इस दौरान मंडल की महिला सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल का तिलक लगाया और फूलों से खेली। होली के गीतों पर महिलाएं झूम उठी। समिति पदाधिकारियों के अनुसार श्रीकृष्ण की पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार भगवान श्रीकृष्ण काफी दिनों तक राधा रानी से मिल नहीं पाए। इस वजह से राधा रानी उनसे रूठ गई थी। उनके रूठने से फूल, पेड़, पौधे सब मुरझाने लगे थे। एक दिन भगवान श्रीकृष्ण, राधा से मिलने बरसाना पहुंच गए। श्रीकृष्ण से मिलकर राधारानी और गोपियां प्रसन्न हो गर्इं। प्रकृति में फिर हरियाली छा गई। श्रीकृष्ण ने एक फूल तोड़कर राधा पर फेंक दिया। राधा रानी ने भी एक फूल तोड़ा और श्रीकृष्ण पर फेंक दिया। यह देखकर गोपियां भी फूल तोड़कर एक-दूसरे पर फेंकने लगीं। इस तरह से फूलों की होली शुरू हो गई। साथ ही बताया कि श्रीराम प्रभात फेरी मंडल की ओर से लम्बे समय से घरों में भजन-कीर्तन व सुन्दरकाण्ड का पाठ किया जा रहा है। इस मौके पर मंडल के कई सदस्य मौजूद थे।