Thursday, May 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आजाद को पद्म सम्मान देने का फैसला गुण-दोष पर नहीं, राजनीति पर आधारित: मोइली

बेंगलुरु

वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने गुरुवार को कहा कि गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण देने का नरेंद्र मोदी सरकार का फैसला राजनीति पर आधारित है, न कि गुण-दोष पर आधारित। उन्होंने कहा कि यदि जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री समझते हैं कि इससे कांग्रेस पार्टी के हितों को नुकसान होगा तो उन्हें यह सम्मान स्वीकार नहीं करना चाहिए। 

मोइली ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी ने एक राजनीतिक फैसला किया है। उन्होंने राजनीतिक तौर पर एक निर्णय लिया है, न कि गुण-दोष या किसी अन्य आधार पर। अब उन्हें (आजाद को इस सम्मान को ग्रहण करने या न करने के बारे में) फैसला करना है।’