श्रीगंगानगर। संयुक्त किसान मोर्चा ने 6 फरवरी को देशव्यापी-चक्का जाम और राजस्थान में टोल फ्री करने का आह्वान किया है। आज शाहजहाँपुर-खेड़ा बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन और संघर्ष ने 55 वे दिन में पूरे हो गये। आंदोलन को समाज के अनेक वर्ग, समूह और संगठनों द्वारा समर्थन प्रदान किया गया, जिससे आंदोलन को नई ऊर्जा प्राप्त हुई। आज श्रीगंगानगर से 50 वकीलों का एक डेलिगेशन किसान आंदोलन के समर्थन में आया और उनके द्वारा लंगर के लिए 80 हजार रुपये की सहायता राशि भी दी गई। इसके अलावा आंदोलन में बेरी मंडी असोसिएशन द्वारा किसान आंदोलन को समर्थन दिया व लंगर के लिए ररसद-सामग्री लेकर पहुँचे ।
शाहजहांपुर-खेडा बॉर्डर पर आमसभा को किसान नेताओं ने कहा कि खेती-किसानी और पशुपालन पर कानून बनाने का अधिकार केंद्र सरकार को नही है,ये संघीय ढांचे के तहत राज्यों का अधिकार क्षेत्र है। केंद्र सरकार अपने कार्यक्षेत्र से आगे बढ़कर संविधान को तोड़कर सारे कानून बना रही है।
त्रिपुरा के पूर्व मंत्री जितेंद्र चौधरी ने किसानों के समर्थन में शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसान मोर्चे में पहुँचा कर आंदोलन का समर्थन किया। रिटायर्ड पुलिस अधिकारी दिलीप जाखड़ भी किसानों के समर्थन में शाहजहांपुर बॉर्डर पहुँचे।