नई दिल्ली
नए साल की शुरुआत में अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज से आपके पास बेहतरीन मौका है। दरअसल, मोदी सरकार आज से सस्ता सोना बेचने जा रही है। बता दें आपको यह सोना फिजिकल रूप में नहीं मिलेगा। आपको सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 के तहत 10 से 14 जनवरी तक सोने में निवेश का मौका मिलेगा।