Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आज से दौड़ेंगी रोडवेज की सात नई बसें

बीकानेर. रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढऩे के साथ ही प्रशासन ने बसों की संख्या में इजाफा करना शुरू कर दिया है। बुधवार से बीकानेर आगार सात नई बसें संचालित करने जा रही है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की दो तथा पांच अन्य जिलों व राज्यों की बसें हैं। बीकानेर आगार की मुख्य प्रबंधक इन्दिरा गोदारा ने बताया कि कोरोना महामारी से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या में दिनों-दिन हो रही गिरावट को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने अपनी बसों की संख्या में इजाफा करने का निर्णय लिया है।

इन क्षेत्रों के लिए चलेगी बसें : बीकानेर आगार के यातायात प्रबंधक अंकित कुमार शर्मा ने बताया के बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली वाया झुंझुनूं, सुबह १०.४५ बजे अजमेर वाया नागौर, दोपहर २.१५ बजे अजमेर वाया नागौर, शाम ५ बजे सांगानेर एयरपोर्ट वाया रतनगढ़-सीकर जयपुर के लिए बस रवाना होगी। इसी प्रकार शाम ६ बजे जोधपुर वाया नागौर के लिए भी बस चलेगी। बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्र पांचू के लिए दोपहर साढ़े तीन बजे तथा कालू के लिए शाम पांच बजे बुधवार से ही प्रतिदिन बस संचालित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *