Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आज से पाबंदियों की गाइडलाइन लागू:नाइट कर्फ्यू और मास्क पर आज से सख्ती होगी, शादी-समारोह में 100 लोगों की लिमिट

जयपुर

प्रदेश में आज से पाबंदियों की नई गाइडलाइन के प्रावधान लागू हो गए हैं। आज से सरकारी दफ्तरों में केवल 50 फीसदी कर्मचारियों को ही बुलाया गया है। बाकी कर्मचारी घर से काम करेंगे। नए प्रावधानों के अनुसार अब सरकारी दफ्तरों में 55 साल और इससे ज्यादा उम्र के कर्मचारियों और दिव्यांग कर्मचारियों को ऑफिस बुलाने पर पाबंदी लगा दी गई है। जयपुर-जोधपुर की शहरी सीमा में आठवीं तक के स्कूल पहले से ही बंद हैं। शादी और हर तरह के समारोह में 100 से ज्यादा लोग शामिल नहीं ​हो सकेंगे।

नाइट कर्फ्यू और मास्क पर आज से सख्ती शुरू होगी। नाइट कर्फ्यू रात 11 से सुबह 5 बजे तक ही रहेगा। शहरों में पुलिस के नाके लगाकर नाइट कर्फ्यू में बेवजह बाहर निकलने वालों के चालान और वाहन जब्त करने की कार्रवाई होगी। सार्वजनिक जगहों पर बिना मास्क नजर आने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा। सिटी बसों में खड़े होकर यात्रा नहीं कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *