Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘आप एक अच्छे मकान मालिक थे’:सतीश कौशिक के निधन पर भावुक हुए कार्तिक आर्यन, बोले- स्ट्रगल के दिनों में वो मेरे साथ थे

एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का बुधवार देर रात निधन हो गया। गुरुवार सुबह निधन की खबर सामने आने के बाद से ही देश भर में शोक की लहर थी। कभी स्ट्रगल के दिनों में सतीश के घर पर किराएदार रहे एक्टर कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पोस्ट में बताया कि सतीश एक अच्छे इंसान होने के साथ-साथ, बेहतरीन मकान मालिक भी थे।

आपकी हंसी हमेशा याद रहेगी सर
इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवंगत एक्टर की फोटो शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा- ‘एक महान एक्टर, एक महान इंसान और सबसे अच्छे मकान मालिक थे, जो मेरे स्ट्रगल के दिनों में मेरे पास थे। आपके हौसला अफजाई करने वाले शब्द और आपकी हंसी हमेशा याद रहेगी सर, रेस्ट इन पीस।’

डेब्यू फिल्म प्यार का पंचनामा में कार्तिक आर्यन

डेब्यू फिल्म प्यार का पंचनामा में कार्तिक आर्यन

ऐड शूट मिलने के बाद 12 लड़कों के साथ मिलकर खरीदा था फ्लैट
2019 में ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ बातचीत के दौरान कार्तिक ने मुंबई में अपने स्ट्रगल के दिनों का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था- मैं ऑडिशन के लिए हफ्ते में 3-4 बार 6 घंटे के लिए ट्रैवल करता था। कभी-कभी मुझे स्टूडियो के बाहर से रिजेक्ट कर दिया जाता था, क्योंकि मैं आउटसाइडर था। लेकिन मुझे उम्मीद थी। जल्द ही मुझे कुछ एड प्रोजेक्ट्स मिले। तब जाकर मैंने 12 लड़कों के साथ अंधेरी में किराए पर फ्लैट लिया। मेरे पास बहुत कम पैसे रहा करते थे।’

तीसरी फिल्म तक अंधेरी के फ्लैट में रहा
कार्तिक ने आगे कहा था- करीब 2 साल के स्ट्रगल के बाद आखिरकार जो मैंने सोचा था वो हो सका। प्यार का पंचनामा के बाद भी, मुझे इतनी फिल्मों के ऑफर नहीं आए थे। मैं अपनी तीसरी फिल्म तक 12 लड़कों के साथ उस अंधेरी के फ्लैट में ही रहा करता था।’

पापा सतीश कौशिक की याद में वंशिका ने किया पोस्ट:इमोशनल हुए फैंस, बेटे की मौत के बाद सरोगेसी से हुआ था बेटी का जन्म

सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके यूं चले जाने से पूरे देश में शोक की लहर है। इसी बीच उनकी बेटी वंशिका ने सतीश कौशिक के निधन के बाद एक पोस्ट किया है। वंशिका ने पापा संग एक पुरानी फोटो शेयर की है और साथ में एक दिल वाला इमोजी बनाया है।