Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘आप’ ने धरने से सरकार को चेताया

सूरतगढ़ (सीमा सन्देश)। लॉकडाउन अवधि के दो माह के बिजली बिल माफ करने व नहरों में आ रहे दूषित पानी को बंद करने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी ने संकेतिक धरना लगाकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिला व्यापी आह्वान पर यहां महाराणा प्रताप चौक पर जिला उपाध्यक्ष ओम राजपुरोहित व विधानसभा अध्यक्ष राधेश्याम उपाध्याय के नेतृत्व में लगाएं धरने में पार्टी कार्यकर्ता आदि शामिल हुए। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत दिए धरने में बिजली बिल माफ करने, नहरों में दूषित पानी की आपूर्ति बंद कर शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने, पेट्रोल-डीजल पर वैट कम कर आम लोगों को राहत देने, बिजली दरों को कम करने व लॉकडाउन में 2 माह का बिजली बिल माफ करने सहित दिल्ली की तर्ज पर सो यूनिट बिजली मुफ्त देने की मांग को बुलंद किया गया। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक धरना प्रदर्शन किया गया। धरना स्थल पर सचिव हरजिंद्र सिंह सिद्धू, नगर अध्यक्ष जीडी राणा, नगर उपाध्यक्ष सुरेश रणवा, मजदूर यूनियन अध्यक्ष राजू गिरी, प्रताप सिंह नरूका, रणजीत अटवाल, तपेंद्र कुमार, हरविंदर सिंह फौजी, दर्शन यादव, आप पार्टी महिला नेता सुनीता नायक, शालू नायक, मुस्कान नायक, मंजू देवी, व्यापारी पवन तावनिया, राजकुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *