मुंबई
आमिर खान के भाई फैसल खान अपने एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में नेपोटिजम, फिल्मों के बॉयकॉट और सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर भी बात की। फैसल ने कहा कि वह सुशांत की मौत को मर्डर मानते हैं। उन्होंने कहा कि सुशांत की मौत में कई लूपहोल्स हैं। वह दुआ करते हैं कि जल्दी सच सामने आए। वहीं फैसल ने बॉयकॉट का सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री का सच चेहरा सामने आ गया है जिसे दर्शक हजम नहीं कर पा रहे।
ग्रुप में न होने वालों को होती है दिक्कत
आमिर खान के भाई फैसल खान एक बार फिर से चर्चा में हैं। एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में फैसल ने फिल्मों के बॉयकॉट को सही बताया। ये भी कहा कि सुशांत का मर्डर किया गया है। फैसल बोले, सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद, मैं तो मानता हूं कि उनका मर्डर हुआ था। पता नहीं कब खुलेगा, क्या खुलेगा। एजेंसियां लगी हुई हैं लेकिन कभी-कभी सच्चाई बाहर नहीं आ पाती है। दुआ करता हूं कि सच्चाई बाहर आए। सबको इसका नतीजा पता चले। फैसल नेपोटिजम पर भी बोले। उन्होंने कहा कि इस लाइन में करप्शन है। नेपोटिजम है। नेपोटिजम से आपको फिल्म मिल जाएगी। लेकिन आपमें दम नहीं और आप काम नहीं जानते तो टिक नहीं पाएंगे। फैसल ने कहा कि यहां ग्रुपिज्म भी है। जो ग्रुप में नहीं है उसे दिक्कत होती है।