Thursday, May 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सुकेश केस: चाहत खन्ना का नाम आने पर उर्फी जावेद ने लिया आड़े हाथों, दोनों के बीच पहले हुआ था विवाद

मुंबई
ठग सुकेश चंद्रशेखर के मामले में जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही के खिलाफ जांच जारी है। इस बीच मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अब टीवी एक्ट्रेस निकी तंबोली और चाहत खन्ना का नाम आया है। खबर है कि चाहत ने सुकेश से दिल्ली के तिहाड़ जेल में मिलने पहुंची थीं। सुकेश ने उन्हें भी कैश और महंगे गिफ्ट दिए। मीडिया में जब ये खबर छपी तो उर्फी ने इसका स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और चाहत खन्ना पर निशाना साधा है।

सोशल मीडिया पर हुई थी अनबन

उर्फी और चाहत के बीच विवाद तो आपको याद ही होगा। कुछ दनों पहले चाहत ने उर्फी के बारे में कहा था कि पपराजी को पैसे लेकर वो बुलाती हैं। वो इस तरह के कपड़े पहनती हैं जिससे अटेंशन मिले और पपराजी भी ऐसे लोगों को कवर करता है। उस वक्त भी उर्फी ने चाहत को जवाब देने में पीछे नहीं रही थीं। अब जब सुकेश मामले में चाहत का नाम आया तो उर्फी ने एक बार फिर से एक्ट्रेस को निशाने पर लिया।

तंज कसने से नहीं चूकीं उर्फी


उर्फी जावेद ने एक पोर्टल की खबर का स्क्रीनशॉट लिया जिसमें लिखा है कि चाहत खन्ना ने भी 2018 में सुकेश से जेल में मुलाकात की। उन्हें 2 लाख रुपये कैश और एक वर्साचे की घड़ी गिफ्ट की गई। उर्फी ने इसी स्क्रीनशॉट के साथ लिखा, ‘लेकिन मैं खराब तरीके से कपड़े पहनती हूं और मीडिया को पैसे खिलाती हूं।‘