Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आम सभा में संयुक्त व्यापार मण्डल के कार्यालय भवन निर्माण का निर्णय

सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर।
संयुक्त व्यापार मण्डल अपने कार्यालय भवन का निर्माण करेगा। यह निर्णय श्री अरोड़वंश सनातन धर्म मंदिर में अध्यक्ष तरसेम गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित आमसभा में सदस्यों के सुझाव पर लिया गया। सभी उपस्थित सदस्यों के विचार व सुझावों को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से कार्यालय भवन के लिए आगामी कार्यवाही का फैसला किया गया। महामंत्री नरेश सेतिया के अनुसार विचार-विमर्श के पश्चात भू-आवंटन एवं भवन निर्माण के लिए समिति का गठन किया गया। शीघ्र ही विधायक राजकुमार गौड़ तथा जिला कलक्टर रुक्मणी रियार सिहाग से मिलकर राज्य सरकार से संयुक्त व्यापार मण्डल को कार्यालय भवन के लिए नि:शुल्क अथवा रियायती दर पर भूमि आवंटित करने की माँग की जाएगी। भूमि आवंटन होते ही तीव्र गति से कार्यालय भवन निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा। भू-आवंटन एवं भवन निर्माण समिति का संयोजक विजय मित्तल (सचिव, न्यू क्लॉथ मार्केट कल्याण समिति) तथा सह संयोजक नरेश सेतिया (महामंत्री, संयुक्त व्यापार मण्डल) एवं सुरेन्द्र गर्ग काका (उपाध्यक्ष संयुक्त व्यापार मण्डल) को बनाया गया है।