Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आरएएस मेंस परीक्षा स्थगित, RPSC का अहम निर्णय

जयपुर

राजस्थान हाईकोर्ट ने आरएएस प्री परीक्षा 2021 का परिणाम रद्द कर देने के बाद आरपीएससी ने आरएएस मेंस परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बुधवार को आरपीएससी की फुल बेंच ने मेंस परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया। मेंस परीक्षा 25 और 26 फरवरी को प्रस्तावित थी। मेंस परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी लंबे समय से आंदोलनरत थे। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया समेत सीएम गहलोत से सलाहकार संयम लोढ़ा ने मेंस परीक्षा स्थगित करने की मांग सीएम अशोक गहलोत से की थी। आरपीएससी ने परीक्षा कार्यक्रम यथा समय पर जारी करने की बात कही है। 

आरपीएससी ने की थी अपील

इससे पहले आरपीएससी ने हाईकोर्ट के एकलपीठ के आदेश को लेकर हाईकोर्ट की खंडपीठ में चुनौती दी थी। इसकी सुनवाई होने से पहले ही आयोग ने परीक्षा स्थगित करने का निर्णय ले लिया। हाईकोर्ट की जयपुर खंडपीठ के जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल की अदालत ने परिणाम रिवाइज करने का आदेश देने के बाद आरपीएससी पर मेंस परीक्षा स्थगित करने का दबाव बन गया था। हाईकोर्ट ने विवादित प्रश्न संख्या 1, 31, 98 और 105 को एक्सपर्ट कमेटी को भेजने के निर्देश दिए थे। जस्टिस महेंद्र गोयल की एकलपीठ परिणाम रद्द करते हुए एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर संशोधित परिणाम जारी करने के निर्देश दिए।