Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आराध्या बच्चन ने पढ़ी हिन्दी कविता, यूजर्स कर रहे तारीफ, बोले – ‘बिग बी जैसी पावरफुल आवाज’

मुंबई

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या पॉपुलर स्टार किड में से हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज आते ही वायरल हो जाती हैं। आराध्या ज्यादातर ऐश्वर्या के साथ ही दिखती हैं। इस वक्त बच्चन परिवार की लाडली मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह हिन्दी कविता की कुछ लाइनें बोलती नजर आ रही हैं। वीडियो को आराध्या के फैन पेज से शेयर किया गया है। वह स्कूल ड्रेस में हैं। उन्होंने लाइट ब्लू कलर की ड्रेस पहनी है और बालों को दोनों साइड से पोनी किया है।

वीडियो में आराध्या पहले कविता की लाइनें बोलती हैं फिर बताती हैं कि किसी भी भाषा को आसानी से सीखना हो तो कविता द्वारा सीखो। आराध्या कहती हैं कि प्राइमरी के बच्चे सुंदर कविताएं प्रस्तुत करने जा रहे हैं।