Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अजय देवगन और अमिताभ बच्चन के सामने ‘हीरोपंती’ करेंगे टाइगर श्रॉफ, क्या दे पाएंगे ‘रनवे 34’ को टक्कर?

मुंबई

कोविड का बड़ा असर सिनेमा पर भी पड़ा। एक ओर जहां कई फिल्मों का शूट रुक गया तो वहीं कई फिल्मों की रिलीज आगे टलती गई। चूंकि अब कोविड का कहर कम हो रहा है, ऐसे में अब फिल्मों की रिलीज डेट्स भी सामने आने लगी हैं। इस बीच आने वाले कुछ दिनों में कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। एक साथ कई फिल्मों की रिलीज से कुछ फिल्मों की रिलीज डेट आगे पीछे भी हो रही हैं। ऐसे में कई फिल्मों का क्लैश भी देखने को मिल रहा है। जिन में एक नाम ‘हीरोपंती 2’ और ‘रनवे 34’ भी है।

29 अप्रैल 2022 को रिलीज होंगी दोनों फिल्में
बता दें कि 29 अप्रैल को टाइगर श्रॉफ की मोस्टअवेडिट फिल्मों में शुमार हीरोपंती 2 रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के कुछ पोस्टर्स और शूटिंग पिक्चर्स सोशल मीडिया पर  सामने आ चुकी हैं। वहीं इस फिल्म के साथ ही अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 भी रिलीज होगी। अजय देवगन की इस फिल्म का फैन्स को इंतजार है। फिल्म का निर्देशन भी अजय ने ही किया है। ऐसे में ये फिल्म अजय के लिए फैन्स के लिए और भी खास है।

टाइगर के लिए खास है हीरोपंती 2
टाइगर श्रॉफ के लिए ये फिल्म काफी खास है। याद दिला दें कि टाइगर ने फिल्म हीरोपंती से ही बॉलीवुड डेब्यू किया था और कई सालों बाद अब इसके सीक्वल के साथ दर्शकों के एंटरनेटमेंट के लिए तैयार हैं। हीरोपंती में जहां टाइगर के साथ कृति सेनन नजर आई थीं तो वहीं इसके सीक्वल में टाइगर संग तारा सुतारिया की जोड़ी बनी है। फिल्म में जोरदार एक्शन देखने को मिलेगा।