आर्टिफिशियल स्वीटनर्स और डाइट ड्रिंक्स लेने की आदत है तो अलर्ट होने की जरूरत है। ये स्ट्रोक, हार्ट डिजीज और मौत का खतरा बढ़ाते हैं। 50 से 59 साल की उम्र वाली 80 हजार महिलाओं पर हुई स्टडी में यह साबित भी हुआ है। रिसर्च कहती है, दिनभर में दो से ज्यादा डाइट ड्रिंक्स लेने वालों में इसका खतरा सबसे ज्यादा होता है।