Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आर्मी यूनिफॉर्म में मासूम का आखिरी सैल्यूट:शहीद गुरसेवक को 4 साल के बेटे ने दी सैन्य विदाई

तरनतारन

तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले नायक गुरसेवक सिंह का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। आर्मी की यूनिफॉर्म पहने 4 साल के गुरफतेह ने जब अपने शहीद पिता की अर्थी को आखिरी सैल्यूट किया तो वहां मौजूद सभी लोगों का कलेजा फट पड़ा। पूरा इलाका भारत माता की जय, गुरसेवक सिंह अमर रहें के नारों से गूंज उठा।

गुरफतेह को यह यूनिफॉर्म शहीद पिता ने डेढ़ महीने पहले दिलाई थी। उस समय वे छुट्‌टी पर आए थे। यही उनका बेटे के लिए आखिरी तोहफा था और यही आखिरी मौका भी था, जब बेटे ने पिता को देखा था। उसके बाद पिता अब आए, वो भी तिरंगे में लिपट कर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *