क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से अब तक कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज उनकी फैमिली के सपोर्ट में उतर चुके हैं। अब हाल ही में फिल्ममेकर अभिषेक कपूर, जॉनी लीवर, सोनू सूद ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर शाहरुख खान और उनकी फैमिली का सपोर्ट किया है।