हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। विजय कौशिक जंक्शन के आर्य समाज के प्रधान चुने गए हैं। गुरुवार को जंक्शन स्थित आर्य समाज प्रांगण में सुरेन्द्र कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कौशिक को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। कार्यकारिणी गठन के तहत लाभचन्द आर्य को मंत्री, रेशमी सियाग को कोषाध्यक्ष, दानाराम मीणा को उपप्रधान, आलोक शर्मा को कार्यालयाध्यक्ष, वरुण तिवाड़ी को पुस्तकालयाध्यक्ष, उपमन्यु आर्य को आर्य वीर दल प्रभारी, ओमप्रकाश आर्य को संरक्षक नियुक्त किया गया। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों की ओर से यज्ञशाला निर्माण एवं चरित्र निर्माण शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर मीरादेवी मीणा, विकास कुमार, विरेन्द्र पाल, सुरेन्द्र कुमार, कृष्णलाल, सुभाषचन्द्र, हर्षदेव भाटी, जगदीश, पुरुषोत्तम, मनीराम, मनीष कौशिक, विनोद आदि मौजूद रहे।