नई दिल्ली
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में आलिया बोल्ड अंदाज में दिखाई दे रही हैं। वहीं ऑनस्क्रीन ‘गंगूबाई’ के लुक की भी जमकर तारीफ हो रही है। ट्रेलर में व्हाइट कलर की साड़ी में आलिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आलिया ने आइवरी कलर की साड़ी पहने फोटो के साथ ट्रेलर आउट होने की खबर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में आलिया का लुक फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है।
ऑरेन्जा साड़ी में आलिया का खूबसूरत लुक
प्रोमोशन के लिए शेयर की गई इस फोटो में आलिया की लुक की बात करें, तो आलिया ने आइवरी कलर की सिल्क ऑरेन्जा साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ हाफ स्लीव्स ब्लाउज साड़ी को और भी स्टाइलिश लुक दे रहा है। साड़ी पर काफी खूबसूरती से बेल-बूटा एम्ब्रायडरी की गई है। वहीं, साड़ी के बॉर्डर पर लगी कॉटन व्हाइट लेस भी साड़ी को एलिगेंट लुक दे रही है. आलिया की यह स्टाइलिश साड़ी देवनागरी लेबल की है, जिसकी कीमत 36 हजार रुपए है।