बॉम्बे हाई कोर्ट ने संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट को मानहानि के मुकदमे से राहत दे दी है। कोर्ट का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा कोई तथ्य नहीं मिला है जो दर्शाता हो कि आरोप लगाने वाला गंगूबाई के परिवार का सदस्य है। इसलिए कार्यवाही रद्द करने का आवेदन स्वीकार किया गया है। आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली व अन्य के खिलाफ मजिस्ट्रेट द्वारा प्रक्रिया पर भी रोक लगा दी गई है। इस तरह मेकर्स को आपराधिक मानहानि मुकदमे से अंतरिम राहत दी गई।