Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आलिया, वरुण, सिद्धार्थ के बॉलीवुड 9 साल पूरे, करण जौहर ने की थी आलिया के सुपरस्टार बनने की भविष्यवाणी

19 अक्टूबर 2012 में रिलीज हुई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर ने आज 9 साल पूरे कर लिए हैं। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के जरिए आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। तीनों ही एक्टर अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं, हालांकि करण जौहर ने आलिया के डेब्यू से पहले ही उनकी कामयाबी की भविष्यवाणी कर ली थी।

सालों पहले स्टूडेंट ऑफ द ईयर का एक मेकिंग वीडियो सामने आया था, जिसमें करण जौहर और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, यंग आलिया भट्ट पर चर्चा करते नजर आए थे। वीडियो में करण ने कहा था, यहां मुंबई की एक लड़की है जो सीधे स्कूल से आई है, उसकी अप्रोच बहुत वेस्टर्न है जो हिंदी गाने बहारा में दिल खोलकर डांस कर रही थी। आगे करण ने कहा, इस लड़की में कोई बात है जो भारत के लोगों से बहुत कनेक्ट करेगी। इसके आगे मनीष ने कहा, वो एक दिन बहुत बड़ी एक्ट्रेस बनेगी क्योंकि वो अपने काम को पसंद करती है और एंजॉय करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *