जोधपुर
दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को सोमवार को फॉलोअप चेकअप के लिए AIIMS लाया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस उसे लेकर पहुंची। बताया जा रहा है कि आसाराम को यूरिन प्रोबलम है। जिसका युरोलॉजी विभाग में इलाज चल रहा है। जून महीने में भी आसाराम करीब 9 दिन AIIMS में भर्ती थे। उसके बाद उन्हें फिर से जेल भेज दिया गया था।
आसाराम के AIIMS तक जाने की सूचना समर्थकों को पहले ही मिल चुकी थी, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए। गार्ड खदेड़ कर उन्हें निकालते नजर आए। OPD भी 18 महीने बाद आज खुली। ऐसे में पहले ही भीड़ थी। इस पर आसाराम के पहुंचने से उनके समर्थकों की भीड़ से मरीज परेशान हुए।

अस्पताल के गार्ड्स ने आसाराम के समर्थकों को खदेड़ा।
जून में AIIMS में था भर्ती
आसाराम 16 जून को यूरिन की प्रोबलम होने पर AIIMS में भर्ती हुआ था। हालात में सुधार के बाद उन्हें 24 जून को छुट्टी दे दी गई थी। उन्हें फिर से जेल भेज दिया गया था। बताया जा रहा है कि जेल में आसाराम की हालात में पूरी तरह से सुधार नहीं आया है। उन्हें ब्लैडर में प्रोबलम के कारण फिर से AIIMS लाना पड़ा था। आसाराम को अगस्त में फिर जांच के लिए AIIMS लाया गया। आसाराम अभी भी आयुर्वेदिक इलाज को तरजीह देता है।

आसाराम को देखने की कोशिश करते रहे समर्थक।
2013 से जोधपुर जेल में बंद
अपने गुरुकुल में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के मामले में आसाराम को 2013 में जोधपुर पुलिस इंदौर से गिरफ्तार कर लाई थी। तब से वह यहां की जेल में बंद है। 2018 में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। आसाराम अब तक 15 बार जमानत हासिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक याचिका दायर कर चुका है, लेकिन किसी कोर्ट से उसे जमानत नहीं मिली।