Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इंग्लैंड में हुई 32 करोड़ साल पुराने दुर्लभ जीव के अवशेषों की खोज

ऑस्ट्रेलिया में पिछले हफ्ते 1306 पैर वाला अनोखा मिलीपीड मिलने के बाद, वैज्ञानिकों ने इंग्लैंड के नॉर्थम्बरलैंड बीच पर एक ऐसे ही दुर्लभ जीव के अवशेषों की खोज की है। इस मिलीपीड का नाम है आर्थ्रोप्लेरा। यह 32.6 करोड़ साल पहले धरती पर पाया जाता था। इसके फॉसिल (जीवाश्म) से अंदाजा लगाया गया है कि यह 8 फीट से भी ज्यादा लंबा और 1.8 फीट चौड़ा था। साथ ही, इसका वजन 50 किलोग्राम था।

विशेषज्ञों का मानना है कि 8 फीट की लंबाई के साथ ही आर्थ्रोप्लेरा विश्व का सबसे बड़ा मिलीपीड बन गया है। इस जीव के पैर बिच्छू और केकड़ों के पैरों जैसे ही थे। इसके पहले वैज्ञानिकों का दावा था कि आर्थ्रोप्लेरा 6 फीट तक लंबा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *