थालड़का (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव भगवान के मुख्य चौपाल में इंटरलॉकिंग एवं नालियों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। चौपाल में इंटरलॉकिंग एवं नालियों का कार्य करें मुख्य चौपाल का सौंदर्य करण करवाया जा रहा है पूरे चौपाल में विभिन्न प्रकार के फूलदार पौधे लगाकर के पूरे चौपाल को सौंदर्य करण मनाया जाएगा। आपको बता दें कि गांव के मुख्य चौपाल में पहली बार निर्माण कार्य करवाया जा रहा है इससे पहले कभी नहीं हुआ था। गांव के मुख्य चप्पल मैं सबसे ज्यादा गंदे पानी की निकासी की समस्या बनी हुई थी वह भी अब दूर हो जाएगी क्योंकि भी पूरे मुख्य चौपाल को बनाने के बाद में गंदे पानी की निकासी के लिए ग्राम पंचायत द्वारा चेंबर बनाकर के नालियों के द्वारा गंदे पानी की निकासी करवाई गई।एवं बरसात के पानी की निकासी के लिए भी सही कार्य करवाया जा रहा है भविष्य में होने वाली बरसात से मुख्य चौपाल में पानी इकट्ठा नहीं होगा। मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि मुख्य चौपाल में जो पूरे गांव का बरसाती का पानी आता है उसकी निकासी एकदम अच्छी तरीके से होनी चाहिए जो भविष्य में परेशानी नहीं बने मौके पर ठेकेदार लालचंद ओड ने बताया कि बरसाती पानी की निकासी के लिए एकदम लेवल के हिसाब से निर्माण कार्य करवाया जा रहा है भविष्य में निकासी पानी की सही होगी। सरपंच राजेंद्र न्यौल ने बताया कि गांव भगवान में विकास कार्य के तहत मुख्य चौपाल में निर्माण कार्य करवाया जा रहा है इसके अलावा भी गांव की कई गलियों में इंटरलॉकिंग है नालियों को कार्य शुरू हो रहा है मुख्य चौपाल ले का अच्छे से सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा बहुत ही अच्छा कार्य करवाया जा रहा है बिल्कुल सराहनीय है जो मुख्य चौपाल में अच्छा कार्य होने के बाद यहां भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों में हमेशा सराहनीय कदम रहेगा।