भादरा (सीमा सन्देश न्यूज)। समीपवर्ती ग्राम डूंगराना की श्रीश्याम देवाय गौशाला में परम श्रृदेय गुरु जी श्रीचन्द्र जी शर्मा की सद्प्रेरणा से गौ भक्त नरेन्द्र यादव गुरूग्राम निवासी द्वारा निर्मित गौमाता के लिए शैड का लोकार्पण नरेन्द्र यादव व दयानंद खोखेवाला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समारोह में यादव का शाल श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए गौशाला समिति के जिलाध्यक्ष बजरंग सिंह शेखावत ने गौमाता पर आयी विपदा में सबको सहयोग करने का आह्वान किया। खोखेवाला ने यादव का आभार व्यक्त करते हुए गौशाला में और सहयोग करते रहने का भरोसा दिलाया। समारोह में सरपंच प्रतिनिधि दारासिंह भाम्बी, मनीराम मून्ड, बनवारी मोठसरा, कृष्ण महला, रामकुमार मून्ड, सुखराम खाती, राजेन्द्र झाझड़िया, शिवकुमार शर्मा, टोनी सर्राफ, मांगी बजाज, गौरीशंकर घेऊवाला, राजकुमार सोनी, गौशाला समिति के धर्मपाल महला इंद्राज मून्ड, रामस्वरूप शर्मा, मांगेराम बजाज ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन हरिप्रकाश पार्षद नगरपालिका भादरा ने किया। गुरु देव श्री चन्द्र जी शर्मा ने सभी को आभार व आशीर्वाद दिया।