चीन के बाद अब पाकिस्तान भी भारतीय सीमा के करीब कंस्ट्रक्शन की कोशिश कर रहा था। यह कंस्ट्रक्शन नॉर्थ कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के टीटवाल सेक्टर में LoC के पार 500 मीटर के दायरे में किया जा रहा था। मंगलवार को जब भारतीय सेना को इसका पता लगा तो माइक पर पाकिस्तानी सैनिकों को चेतावनी दी गई, जिसे सुनकर पाकिस्तान ने कंस्ट्रक्शन रोक दिया। पाकिस्तान की यह हरकत LoC प्रोटोकॉल के खिलाफ है।