Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘इंडिया ने नहीं देखा होगा इतना बड़ा स्कैम’

नई दिल्ली

Netflix India की हिट क्राइम सीरीज Jamtara के सीजन 2 का ट्रेलर जारी हो गया है।  ट्रेलर की शुरुआत ही जबदरस्त है, देश में डाकुओं के जमाने को गुजरा जमाना बताकर, जामतारा के डकैतों का जमाना आ गया है इसका जिक्र किया जाता है। झारखंड के जामतारा जिले की सच्ची घटनाओं पर आधारित इस सीरीज के दूसरे सीजन में स्कैमपुर कहे जाने जामतारा के डकैतों को एक बड़े स्कैम को अंजाम देते हुए दिखाया जाएगा। 

ट्रेलर के डायलॉग पंच है जबरदस्त है 
रियलिस्टिक कंटेंट पर बेस्ड जामतारा सीरीज के पहले सीजन को भी दर्शकों की खूब सराहना मिली थी। दूसरे सीजन में छोटे शहरों, कसबों के छोटे छोटे स्कैम बड़ा रूप ले चुके हैं। इसकी जड़ें अब राजनितिक गलियारों तक पहुंच चुकी हैं। पहले सीजन में फोन कॉल के जरिए लोगों को लूटने का स्कैम दिखाया गया था लेकिन दूसरे सीजन में सिम कार्ड, आधार कार्ड हर तरह के पैंतरो के जरिए किसी बड़े स्कैम को अंजाम देने की कोशिश में जुटा नजर आ रहा है जामतारा का गैंग।

ट्रेलर में एक डायलॉग है- ‘इतना बड़ा स्कैम तो पूरा इंडिया ने नहीं देखा होगा।’ एक दूसरे डायलॉग में कहा जाता है- ‘देश नेता से नहीं पईसन से चलता है।’ और ट्रेलर के आखिर के में छोटे-छोटे स्कूली बच्चे का सीन भी शानदार हैं- इस सीन में बच्चों को सिम कार्ड तोड़ते हुए दिखाया गया है। और जब गिरोह का सरदार उनसे पूछता है ऐसा क्यों कर रहे तो बच्चे कहते हैं पकड़े ना जाएं इसलिए तोड़ रहे हैं। इस पर गैंग लीडर कहता है-‘पकड़े जाएं तभी तो ये कार्यक्रम (स्कैम) बिठाया है।’