नई दिल्ली
कपिल शर्मा का द कपिल शर्मा शो फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है। कपिल ने जब इस शो की शुरुआत की थी तब उनके साथ कई कॉमेडियन्स काम करते थे। लेकिन फिर धीरे-धीरे कुछ कॉमेडियन्स ने शो छोड़ दिया है। हाल ही में कृष्णा अभिषेक ने शो को छोड़ दिया है मतलब कि वह शो के अपकमिंग सीजन में नजर नहीं आएंगे। इस बात को खुद कन्फर्म करते हुए कृष्णा ने कहा था कि वह शो के एग्रीमेंट से खुश नहीं हैं और इसी वजह से उन्होंने शो छोड़ दिया है। हालांकि एग्रीमेंट की किस बात से वह खुश नहीं हैं, इस बारे में पता नहीं चल पाया है। वैसे बता दें कि कृष्णा से पहले भी कई कॉमेडियन्स ने शो छोड़ा है और सबकी अपनी-अपनी वजह है, तो चलिए बताते हैं किसने किस वजह से छोड़ा शो।
सुनील ग्रोवर
सुनील ग्रोवर कपिल के शो में गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी का किरदार निभाते थे। दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड था, लेकिन फिर एक दिन ऑस्ट्रेलिया के टूर से आते वक्त कपिल और सुनील के बीच बहस हो गई जिसके बाद कपिल ने सुनील को बुरा कह दिया था। कपिल के इस बिहेवियर से सुनील को इतना बुरा लगा था कि उन्होंने शो छोड़ दिया।
अली असगर
अली असगर शो में पुष्पा नानी का किरदार निभाते थे। हालांकि उन्होंने भी शो को बीच में छोड़ दिया था। इस बारे में बात करते हुए अली ने कहा था, हमने वहां सबसे ज्यादा काम किया, लेकिन एक समय ऐसा आया जब मुझे लगा कि मुझे इस शो को छोड़कर मूव ऑन करना चाहिए क्योंकि मेरे कई बार कपिल और उसकी टीम के साथ क्रिएटिव डिफ्रेंस रहते थे। मेरा किरदार आगे ही नहीं बढ़ पा रहा था।