Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इंतजार के बाद अखिलेश के हेलिकॉप्टर को मिली दिल्ली से उड़ान की इजाजत, BJP की साजिश बता लगाया था रोकने का आरोप

नई दिल्ली

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए आरोप लगाया कि दिल्ली में उनके हेलिकॉप्टर को रोक लिया गया है और मुजफ्फरनगर के लिए उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी जा रही है। हालांकि, आधे घंटे बाद उन्होंने एक अन्य ट्वीट के जरिए बताया कि उन्हें उड़ान की इजाजत मिल गई है। 

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ”मेरे हेलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश है। जनता सब समझ रही है…।” अखिलेश यादव का आज मुजफ्फरनगर और मेरठ में प्रचार का कार्यक्रम है।