Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जानिए कब और कहां देखें ‘बिग बॉस 15’ का ग्रैंड फिनाले, खास मेहमानों से सजेगी महफिल

नई दिल्ली

बिग बॉस 15 अपने ग्रैंड प्रीमियर के बाद से ही लोगों के बीच इसका जबरदस्त  क्रेज बना हुआ है। फैंस ये जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि सलमान खान शो के 15वें सीजन का विनर कौन होगा? इस बार की विनर ट्रॉफी किसके हाथ में होगी? । आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विनर रेस की लिस्ट में शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, निशांत भट, रश्मि देसाई और प्रतीक सहजपाल सहित 6 लोग फाइनलिस्ट में हैं। ये सभी कंटेस्टेंट दर्शकों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। इसलिए, प्रशंसक बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले को देखने के लिए बेताब हो हैं। अगर आप भी बिग बॉस के चहेते हैं तो,ये खबर आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। तो देरी किस बात की चलिए जानें बिग बॉस 15 का फिनाले कब ,कैसे और कितने बजे देखें।