Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘इंवेस्ट राजस्थान 2022’ : ‘दिल्ली इंवेस्टर्सकनेक्ट’ में 78,700 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले

जयपुर

जनवरी 2022 में प्रस्तावित ‘इंवेस्ट राजस्थान 2022’ का पहला रोड शो इस माह के आरंभ में दिल्ली में आयोजित किया गया। इसमें राजस्थान सरकार 68,698 करोड़ के सहमति पत्र (एमओयू) पर दस्तखत कराने में कामयाब रही। इसके अलावा 10,099 करोड़ रुपये के आशय पत्र (एलओआई) पर भी दस्तखत किए गए। यह निवेश राज्य के घीलोठ, भिवाड़ी, नीमराना, जयपुर, उदयपुर, अलवर और कई अन्य जिलों में किया जाएगा। इन शहरों में रीको ने विशेष जोन विकसित किए हैं। 

राजस्थान की उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने नीति नियामक तंत्र का सृजन कर औद्योगिक विकास को गति दी है। आरआईपीएस 2019 प्रोत्साहन योजना, एमएसएमई अधिनियम,  एकल खिड़की योजना (सिंगल विंडो सिस्टम) वन स्टॉप शॉप (OSS) वह हमारी पहल हैं, जिनसे निवेश प्रक्रिया को सरल व सहज बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *