इस साल के इकोनॉमिक्स के नोबेल का ऐलान हो गया है। यह पुरस्कार डेविड कार्ड और संयुक्त रूप से जोशुआ डी. एंग्रिस्ट और गुइडो डब्ल्यू इम्बेन्स को दिया गया है। द रॉयल स्वीडिश एकैडमी ऑफ साइंस के मुताबिक, डेविड कार्ड को लेबर इकोनॉमिक्स में योगदान और जोशुआ डी. एंग्रिस्ट-गुइडो डब्ल्यू इम्बेन्स को कैजुअल रिलेशनशिप के एनालिसिस के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है। तीनों अर्थशास्त्री अमेरिका के रहने वाले हैं।