मुंबई
इन दिनों हर एक सिने लवर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी और उसके फोटोज में डूबा सा दिख रहा है। रणबीर- आलिया के वेडिंग फंक्शन्स के फोटोज- वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं। हालांकि वहीं दूसरी ओर अभिनेता रणवीर सिंह ने सीधे फैन्स से ये पूछ लिया है कि लड़का होगा या लड़की। दरअसल बॉलीवुड के एनर्जी किंग कहलाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जल्दी ही फिल्म जयेशभाई जोरदार (Jayeshbhai Jordaar) में नजर आएंगे। फिल्म का एक टीजर कुछ वक्त पहले रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया, वहीं अब फिल्म का एक नया पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर को देखकर रणवीर सिंह के फैन्स थोड़ा कंन्फ्यूज हो गए हैं। रणवीर ने जयेशभाई जोरदार के नए पोस्टर के साथ ही फैन्स से एक सवाल भी किया है।