नई दिल्ली
कुछ ही दिन पहले भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने बेटे का स्वागत किया है। इन दिनों भारती अपने बेटे की परवरिश में काफी व्यस्त हैं। इसी बीच भारती अपने काम पर भी वापसी कर चुकी हैं। डिलीवरी के 12 दिन बाद काम पर लौटीं भारती के लिए यह काफी मुश्किल रहा है। ना सिर्फ बेटे से दूर होने के कारण, बल्कि लोगों ने भी उनपर तंज कसने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। हाल ही में भारती ने खुलासा किया कि वर्किंग मॉम होने के नाते उन्हें कई तरह की चुभने वाली टिप्पणियों का सामना करना पड़ा है।
‘बच्चा इतना छोटा है और काम पर लौट आई हो’
हाल ही में आजतक को दिए एक इंटरव्यू में भारती सिंह ने कई खुलासे किए हैं। भारती ने बताया कि कि एक वर्किंग मॉम होने के नाते उन्हें कई तरह की बातें सुननी पड़ती हैं। भारती ने बताया कि लोग उनसे कहते हैं कि बच्चा अभी इतना छोटा है और आप अभी काम पर लौट आई हो। पैसे की इतनी भी क्या जरूरत है। भारती का कहना है कि उनके खुद से कुछ वर्क कमिटमेंट्स थे जिसके कारण वो काम पर जल्दी वापस आईं।