नई दिल्ली
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 1 अप्रैल 2021 से 18 अक्टूबर 2021 तक 63.23 लाख करदाताओं को 92,961 करोड़ रुपए का रिफंड दिया है। इसमें से 23,026 करोड़ रुपए का रिफंड पर्सनल इनकम टैक्स रिफंड के रूप में 61.53 लाख करदाताओं को दिया है। वहीं 1.69 लाख करदाताओं को 69,934 करोड़ रुपए का कॉर्पोरेट टैक्स रिफंड दिया है।