Monday, July 8निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इन नेचुरल चीजों को यूज करने तेजी से बढ़ते हैं बाल

नई दिल्ली

हेयर फॉल प्रॉब्लम तब और भी बड़ी हो जाती है, जब आपके नए बाल उगना बंद हो जाते हैं या फिर हेयर ग्रोथ नहीं होती। ऐसे में हेयर फॉल को रोकने के साथ हेयर ग्रोथ पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी है। हेयर ग्रोथ के लिए नेचुरल हेयर मास्क लगाना सबसे बेस्ट ऑप्शन है। हेयर ग्रोथ न होने के कई कारण हैं।

-अच्छी डाइट न लेना। 
-बालों पर ज्यादा केमिकल यूज करना। 
-ब्लॉ ड्रायर या स्ट्रेटनिंग का ज्यादा इस्तेमाल। 
-गलत हेयर ब्रश का इस्तेमाल।
-नमी की कमी।
-नींद न लेना। 
-ज्यादा टेंशन लेना।

हेयर ग्रोथ के नेचुरल तरीके 
सेब का सिरका
सेब का सिरका स्कैल्प को साफ करके बालों के पीएच संतुलन को बनाए रखता है। ये बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। सिरका पानी में मिलाकर सिर धोना बालों के लिए काफी लाभदायक है। आपको शैम्पू करने के बाद एक मग पानी में सिरका मिलाकर बालों को धोना चाहिए। 


अंडे का मास्क
अंडे में प्रोटीन, सल्फर, जिंक, आयरन, सेलेनियम, फॉस्फोरस और आयोडीन से भी भरपूर होता है। अंडे के मास्क के लिए, एक कटोरी में एक अंडे का सफेद भाग अलग करें और एक चम्मच जैतून का तेल और शहद मिलाएं। इसका एक पेस्ट बनाएं और इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगभग 20 मिनट के लिए लगाएं। इसे ठंडे पानी और थोड़े से शैम्पू से धो लें।