Saturday, July 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नोखा के गांव में झोपड़े में देर रात लगी आग, अंदर रखे डेढ़ लाख रुपए जलकर राख हुए, तीन बकरियां भी जली

बीकानेर

बीकानेर के नोखा में एक झोपड़ा जलने से एक गरीब के न सिर्फ नगद डेढ़ लाख रुपए जलकर राख हो गए बल्कि तीन बकरियां भी जिंदा जलकर मर गई। घटना नोखा के स्वरूपसर गांव की है, जहां जेठाराम मेघवाल की झोपड़ी में आग लगी है।

नोखा पुलिस के अनुसार जेठाराम पुत्र नरूराम मेघवाल की ढाणी नोखा के स्वरूपसर गां में है। देर रात अचानक इस ढाणी में आग लग गई। आसपास के लोग आग लगने पर ढाणी पर दौड़कर आए। आग बुझाने का प्रयास भी किया लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। रात को ही सर्दी के कारण तीन बकरियों को भी अंदर बांधा गया था। ये तीनों बकरियां जलकर राख हो गई। वहीं झोपड़े में डेढ़ लाख रुपए नगद पड़े थे। जेठाराम ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले ही उसने बंधन बैंक से डेढ़ लाख रुपए का लोन लिया था। ये रुपए लेकर उसने झोपड़े में रखे एक बक्से में रखे थे। पांच सौ रुपए के नोट थे, वो सभी जलकर राख हो गए। इसी झौपड़े में कुछ अनाज भी रखा हुआ था। ये भी नष्ट हो गया।

पड़ौसियां ने बुझाई आग

आग लगने पर मेघवाल परिवार चिल्लाया तो आसपास की ढाणियों से भी लोग पहुंच गए। इन्हीं लोगों ने आसपास से पानी एकत्र करके आग पर डाला। घटना की जानकारी सुबह पुलिस को भी मिली है।