नई दिल्ली
समय के साथ बढ़ते हुए प्रदूषण ने हमारे शरीर के जिन हिस्सों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है, बाल उनमें से एक हैं। कम उम्र में बालों का झड़ना, पकना और कमजोर होना ऐसे ही समान्य लक्षण हैं जिनसे हर तीन में से एक व्यक्ति परेशान है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बालों की समस्या के लिए सिर्फ पर्यावरण ही एक मात्र कारक नहीं है, आपकी जीन, जीवनशैली और खान-पान का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान होता है। पोषक तत्वों की कमी के कारण भी बालों से संबंधित तमाम तरह की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर के अन्य अंगों की ही तरह से बालों को स्वस्थ रखने के लिए भी उचित पोषण और देखभाल की आवश्यकता होती है। यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध हो चुका है कि पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ आपके बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।