Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इरफान की 54वीं बर्थ एनिवर्सरी पर डायरेक्टर अनूप सिंह ने अनाउंस की किताब, कोरोना से रिकवर हुईं नोरा फतेही

फिल्म किस्सा के डायरेक्टर अनूप सिंह ने इरफान खान की बर्थ एनिवर्सरी पर किताब अनाउंस की है। किताब का नाम ‘इरफान:डायलॉग्स विद द विंड’ है। सिंह ने कहा कि किताब भले ही ‘बेहद दुख’ से निकली हो, लेकिन यह इरफान के जीवन और कला का उत्सव है। इरफान की पत्नी सुतपा सिकदर ने कहा कि किताब इरफान के लिए सबसे अच्छा बर्थडे गिफ्ट है जिसका वह सपना देख सकीं। यह किताब 14 फरवरी को आधिकारिक रूप से रिलीज होगी।

एक हफ्ते में कोरोना से रिकवर हुईं नोरा
नोरा फतेही का कोरोना संक्रमण ठीक हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। नोरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- दोस्तों, फाइनली मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। आप सभी की दुआओं और प्यार भरे संदेशों का शुक्रिया। यह बहुत कठिन था। मैं काम पर वापस जा रही हूं ताकि मैं अपनी स्ट्र्रेंथ और एनर्जी वापस पा सकूं और इस साल को और भी ज्यादा जोश से जियूं। इस बीच आप सेफ रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *