Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इलाके में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, एक दिन में बढ़ा 4.3 डिग्री पारा

श्रीगंगानगर. इलाके में पिछले तीन दिन से भीषण गर्मी और उमस के चलते लोग खासे परेशान हैं। मंगलवार को एक ही दिन में 4.3 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ गया। लोग दिनभर धूप व गर्मी से बचाव के जतन करते रहे। मंगलवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इलाके में कुछ दिन पहले हुई बारिश के बाद लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी इलाके में भीषण गर्मी रही लेकिन मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप खिली थी। दोपहर को इलाके में भीषण गर्मी व उमस के कारण लोग पसीना-पसीना होते रहे। गर्मी व धूप से बचाव के लिए लोग छाते व मुंह पर कपड़े लपेटकर बाजारों में दिखाई दिए।

वहीं भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए लोग ठंडे पेयपदार्थों की दुकानों पर गला तर करते नजर आए। मंगलवार को तेज गर्मी के कारण कूलर व पंखे भी फेल होते नजर आए। शाम पांच बजे तक लू जैसी गर्म हवा चल रही थी। रात आठ बजे तक भी लोगों को इलाके में गर्मी से निजात नहीं मिल पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *