नई दिल्ली
बॉलीवुड में कई एक्टर ऐसे हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए अपना नाम बदला है। हालांकि उनके बीच अमिताभ बच्चन जैसा महानायक भी है जिसने किसी भी सूरत में अपना नाम बदलने से इनकार कर दिया था। इसी बीच आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अपने नाम की वजह से स्कूल और कॉलेज में जमकर ट्रोल किया गया था। हम बात कर रहे हैं एक्टर वरशिप खन्ना के बारे में। शायद आपने इस तरह का नाम पहली बार सुना होगा लेकिन उन्हें इसी नाम से जाना जाता है।
मां से पूछा था क्यों रखा ये नाम?
Worship का मतलब होता है दुआ और Worship Khanna ने बताया कि किस तरह उनके माता-पिता ने उनका ये नाम रखा। TOI के साथ बातचीत में वरशिप ने बताया, ‘मैंने अपने माता-पिता से कई बार पूछा है कि आखिर क्यों उन्होंने मेरे लिए यही नाम रखने का फैसला किया। लेकिन मेरी मां कहती है कि मेरे लिए उन्होंने कोई नाम सोचकर नहीं रखा था। तभी मेरी मां की छोटी बहन ने उन्हें अचानक ये नाम सुझाया था।’