Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तैमूर ने चिल्लाते हुए नैनी से कहा- ‘मुझे मत छुओ’, ट्रोल हुईं करीना कपूर खान

मुंबई

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। तैमूर के अक्सर फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, वहीं सैफीना के लाडले के अभी से ही कई फैन पेज भी हैं। इस बीच तैमूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसकी वजह से करीना और सैफ को सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं।

क्या है वीडियो
दरअसल विरल भियानी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में करीना कपूर खान, तैमूर अली खान और उनकी नैनी नजर आ रहे हैं। वीडियो में तैमूर अली खान अपनी नैनी की ओर उंगली करते हुए उन पर चिल्ला रहे हैं। तैमूर गुस्से में कहते हैं- ‘मुझे मत छूना।’ इसके बाद गुस्से में तैमूर आगे चलने लगते हैं और मां करीना के साथ कार में बैठ जाते हैं।