Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इस कंपनी के आईपीओ ने किया कमाल: लाॅन्च होते ही 40% चढ़ गए शेयर

नई दिल्ली

सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी के शेयर आज शुक्रवार को बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) में करीब 19 फीसदी प्रीमियम पर लिस्टेड हुए। लिस्टिंग के थोड़ी देर बाद ही सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी शेयरों में बंपर तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर बीएसई पर ₹262 पर ओपन हुआ, इसके बाद कंपनी के शेयर लगभग 35% तक बढ़कर ₹295 के अपने हाई स्तर पर पहुंच गए। वहीं, इंट्रा डे में कंपनी के शेयर करीबन 40% ऊपर चढ़कर 307.90 रुपये पर पहुंच गए। इससे उन निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ जिन्हें यह शेयर अलाॅट हुआ था। बता दें कि कंपनी का आईपीओ प्राइस ₹209 से ₹220 प्रति इक्विटी शेयर तय किए गए थे।