त्योहारों का सीजन आ गया है। ऐसे में अपना वॉर्डरोब खंगालें और देखें कि इस फेस्टिव सीजन के लिए आपके पास सबसे बेस्ट और ट्रेंडी ऑउटफिट है या नहीं। अगर नहीं है तो समय कम है। दिवाली आने वाली है। दिवाली का पर्व 2 नवंबर से शुरू हो रहा है। पहले धनतेरस फिर नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज, इन पांच दिनों में आपको हर दिन अलग दिखने की चाह होगी। ऐसे में अपने दिवाली लुक को अधिक आकर्षक और ट्रेंडी बनाने के लिए आपको एक्ट्रेसेज के लेटेस्ट पारंपरिक लुक से टिप्स लेने की जरूरत है। अभिनेत्रियों के लेटेस्ट एथनिक वियर फैशन की बात आई है तो बता दें कि अभिनेत्री दिया मिर्जा का एक नई आउटफिट लुक सामने आया है, जो त्योहारों के लिए बेस्ट है। इस साल में सबसे खूबसूरत दिखने के लिए दिया मिर्जा लड़कियों के लिए प्रेरणा हैं।