नई दिल्ली
टाटा ग्रुप (Tata Group) की स्टील मैन्युफैक्चरिंग कंपनी, टाटा स्टील (Tata Steel) अगले सप्ताह मंगलवार यानी 3 मई को स्टॉक स्प्लिट (Stock spilt) प्रस्ताव पर विचार कर सकती है। साथ ही कंपनी के निदेशक मंडल वित्तीय वर्ष वित्त वर्ष 22 के लिए डिविडेंड (Stock dividend) सिफारिशों पर भी विचार कर सकते हैं। दरअसल, हाल ही में टाटा स्टील ने अपनी नियामक फाइलिंग में कहा था कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक मंगलवार, 3 मई, 2022 को होगी। इस दिन कंपनी 31 मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही के लिए फर्म के वित्तीय परिणामों को घोषित करेगी।
क्या कहा था कंपनी ने?
टाटा स्टील ने कहा कि था कंपनी के प्रत्येक 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों के उप-विभाजन के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। आम तौर पर, स्टॉक स्प्लिट के दौरान बकाया शेयरों की संख्या बढ़ जाती है। जबकि प्रति इक्विटी शेयर की कीमत आनुपातिक रूप से सस्ती हो जाती है। शेयरों का उप-विभाजन लिक्विडिटी में सुधार करने में सक्षम बनाता है और निवेशकों के लिए स्टॉक को और अधिक किफायती बनाता है।