नई दिल्ली
सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी गेल (इंडिया) ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पांच रुपये प्रति शेयर या 50 प्रतिशत का दूसरा अंतरिम लाभांश घोषित किया है। कंपनी ने बयान में कहा कि कुल लाभांश भुगतान 2,220.19 करोड़ रुपये रहेगा और इसकी रिकॉर्ड तिथि 22 मार्च है।
11 मार्च को हुई बैठक में लिया गया फैसला
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत आने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के महारत्न उपक्रम गेल के निदेशक मंडल की 11 मार्च को हुई बैठक में यह फैसला किया गया। बता दें कि Gail का शेयर प्राइस 152.20 रुपये है। कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को 3.19 की तेजी थी।